[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : प्रबंधन को खामियां दूर करने का निर्देश

Bokaro News : प्रबंधन को खामियां दूर करने का निर्देश

0
Bokaro News : प्रबंधन को खामियां दूर करने का निर्देश

फुसरो, सीसीएल आइएसओ बीपी सिंह, अशोक सिंह ने सोमवार को ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत ढोरी खास परियोजना की 4, 5 नंबर भूमिगत खदान का निरीक्षण किया, जहां गुरुवार को चाल धंसने की घटना हुई थी. पीओ रंजीत कुमार, मैनेजर मृत्युंजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ खदान में जाकर लगभग डेढ़ घंटे तक घटनास्थल सहित आसपास के एरिया का मुआयना किया. आइएसओ बीपी सिंह ने कहा कि सीसीएल टीम द्वारा खदानों की रूटीन जांच की जाती है. इस दौरान मिली त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया जाता है.

इधर, जनता मजदूर संघ के सेफ्टी बोर्ड मेंबर रवींद्रनाथ सिंह, जोनल सचिव टीनू सिंह, सेफ्टी ऑफिसर मनोज सिंह, रविकांत सिंह, विकास सिंह ने भी खदान में दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया. सेफ्टी बोर्ड मेंबर ने कहा कि रूफ बोल्टिंग, सपोर्टिंग आदि में खामियां मिली हैं. इसमें सुधार का निर्देश प्रबंधन को दिया गया है. कहा कि खदान में मजदूरों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने और संकीर्ण मार्ग को चौड़ा करने का भी निर्देश दिया गया है. खदान के अंदर गर्म हवा आती है, उस पर भी पहल करने को कहा गया है. डिपलेरिंग कार्य के दौरान चाल धंसने की घटना घटी है. पोल के दो हिस्से से काट कर कोयला निकासी कर ली गयी थी. परंतु उसी पोल के निचले हिस्से में ड्रिल के दौरान घटना घटी है. भूमिगत खदान को सुरक्षित ढंग से चलाने के लिए समय समय पर निरीक्षण जरूरी है. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि सेफ्टी बोर्ड मेंबर द्वारा बतायी गयी खामियाें को 10-15 दिनों में दुरुस्त कर दिया जायेगा. मौके पर विकास सिंह, उमेश कुमार, राहुल सिंह, मनोज कुमार, मंगरा उरांव आदि मौजूद थे.

घायल ओवरमैन का चल रहा है इलाज

विदित हो कि गुरुवार को उक्त खदान में द्वितीय पाली में चाल धंसने से ओवरमैन मयंक कुमार सहित कर्मी सुफल मांझी, महावीर तुरी, मधु बाउरी घायल हो गये थे. सभी को केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने कमर में गंभीर चोट आने पर ओवरमैन को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया था. जहां उनका इलाज चल रहा है. सुफल मांझी का बायां हाथ फ्रेक्चर हो गया. अन्य कर्मियों को हल्की चोट आयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel