बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट के गैर-संकार्य क्षेत्र में ठेका मजदूरों के लिए बायोमीट्रिक आरएफआइडी कार्ड सुविधा का शुरुआत सोमवार को मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक, बीएसएल हरि मोहन झा व डॉ. बीबी करुणामय, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बीजीएच ने किया. अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद के मार्गदर्शन में की जा रही इस पहल के प्रथम चरण में बीजीएच के ठेका श्रमिकों के बीच इस कार्ड का वितरण किया जायेगा. इसके बाद अन्य विभागों के ठेका श्रमिकों को भी इसकी सुविधा प्रदान की जायेगी.