बड़की चिदरी के तीन घरों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
बड़की चिदरी के तीन घरों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
By Prabhat Khabar News Desk |
April 22, 2024 10:57 PM
ललपनिया. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की चिदरी गांव में जागो साव, छोटन साव व राजेंद्र साव के घर में छापेमारी कर 298 लीटर अवैध विदेशी शराब, 1500 खाली बोतल, 1100 ढक्कन और 500 लेबल जब्त किया. तीनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. सहायक आयुक्त उत्पाद को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी, प्रतिनियुक्त गृहरक्षक आदि शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
बोकारो में डालमिया भारत का ‘हेल्थ मिशन’: महिलाओं के लिए लगा स्पेशल कैंप, जांचीं गईं 100 से अधिक मरीज
July 6, 2026 8:26 PM
July 6, 2026 6:09 PM
July 6, 2026 5:43 PM
July 5, 2026 11:26 PM
July 3, 2026 9:13 PM
July 2, 2026 6:39 PM
July 1, 2026 10:14 AM
June 30, 2026 9:55 PM
June 30, 2026 4:58 PM
June 29, 2026 7:00 PM
