[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो आपसी रंजिश में दो गुटों में चाकूबाजी, दो युवक जख्मी ,बीजीएच में इलाजरत

आपसी रंजिश में दो गुटों में चाकूबाजी, दो युवक जख्मी ,बीजीएच में इलाजरत

0
आपसी रंजिश में दो गुटों में चाकूबाजी, दो युवक जख्मी ,बीजीएच में इलाजरत

बोकारो. हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ के समीप शुक्रवार की रात आपसी रंजिश में दो गुटों में चाकूबाजी हो गयी. घटना में दो युवकों को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. घटना की जानकारी हरला इंस्पेक्टर अनिल कच्छप को मिली. दल-बल के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. इसके बाद जख्मी जितेंद्र कुमार व विक्कू कुमार को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया. फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है. घायल एक युवक हरला थाना के पास सेक्टर नौ के बीएसएल के एक आवास के आउट हाउस व दूसरा युवक बड़ा खटाल का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार पैसे के लेन-देन का मामला है. पैसे मांगने पर पहले गुट के युवकों से दूसरे गुट के जितेंद्र कुमार व विक्कू कुमार से बसंती मोड़ पर बकझक हुई. मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी एक युवक चाकू मारकर दोनों को जख्मी करने के बाद भाग निकला. दोनों जख्मी जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद पुलिस तुरंत पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बीजीएच में दाखिल कराया गया है. पुलिस घायलों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने कहा कि मामले के उद्भेदन को लेकर एसआइटी गठित कर दी गयी है. घटना को अंजाम देनेवाले युवक पुलिस गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel