Bokaro News : प्रतिनिधि, गांधीनगर. 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर गुरुवार को सीसीएल बीएंडके एरिया ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक संडे बाजार स्थित शफीक स्मृति भवन में हुई. अध्यक्षता आरसीएमयू नेता दिगंबर महतो ने की. बैठक में हड़ताल की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों के हक व अधिकार को छीनने का काम किया है लगातार मजदूर सुविधाएं घटती जा रही हैं. सरकार कोल इंडिया को समाप्त करने का प्रयास कर रही है. लगातार आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. कहा कि संगठित क्षेत्र के मजदूर समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं. इसलिए कोयला मजदूर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए हड़ताल में शामिल होकर इसे सफल बनायें.