[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो PHOTOS: चंद्रू फॉल बनेगा पर्यटन स्थल, मन मोह लेगी पहाड़ियों से बहती है कोनार की कलकल धारा

PHOTOS: चंद्रू फॉल बनेगा पर्यटन स्थल, मन मोह लेगी पहाड़ियों से बहती है कोनार की कलकल धारा

0
PHOTOS: चंद्रू फॉल बनेगा पर्यटन स्थल, मन मोह लेगी पहाड़ियों से बहती है कोनार की कलकल धारा

Jharkhand Tourism | ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बीच में एक आकर्षक झरना है, जिसका नाम है- चंद्रू फॉल. इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है. हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल ने इसके लिए 9 करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार कर लिया है. वन विभाग ने कहा है कि बहुत जल्द क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगा.

बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच से बहती है कोनार नदी

चंद्रू फॉल वह जगह है, जहां कोनार नदी का पानी बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच से झरना के रूप मे बहता है. यहां का मनोरम दृश्य मन को मोहित करने वाला है. आसपास के बड़े-बड़े पहाड़ों का सौंदर्य भी देखते ही बनता है. यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने पर अलग आनंद की अनुभूति होती है.

Chandru Fall Gomia Vishnugarh News
चंद्रू फॉल के पास जाने पर ऐसा लगता है, मानो पहाड़ और आसमान एक हो रहे हों. फोटो : प्रभात खबर

नक्सलियों की वजह से नहीं बन पा रहा था पर्यटन क्षेत्र

नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से यहां पर्यटकों की उतनी भीड़ नहीं होती. आसपास के ग्रामीण ही पिकनिक मनाने आते थे. हाल के कुछ वर्षों में नक्सलियों की गतिविधियां कम हुईं हैं, तो लोगों ने यहां पिकनिक मनाना शुरू किया है. लोगों की भीड़ आने लगी है.

चंद्रू फॉल के आसपास पर्यटन की असीम संभावनाएं

हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम ने बताया कि चंद्रू फॉल और उसके आसपास पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. डीएफओ के दिशा-निर्देश में चंद्रू फॉल का निरीक्षण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के बारे में जानकारी दी गई है. प्राक्कलन तैयार किया गया है. इसे विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर हैं डीएफओ

डीएफओ विकास उज्ज्वल भी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर हैं. चंद्रू फॉल के अलावा चतरोचट्टी वन वीट क्षेत्र में विकास की कई योजनाएं शुरू करने की योजना है. प्रयास है कि योजनाएं धरातल पर उतरें. इससे क्षेत्र का विकास होगा, आसपास के लोगों की आय का जरिया बनेगा.

Chandru Fall Gomia Vishnugarh
चंद्रू फॉल के पास का मनोरम दृश्य. फोटो : प्रभात खबर

कहां है चंद्रू फॉल?

चंद्रू फॉल बोकारो जिले के गोमिया और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ मुख्य पथ पर सदारो के पास है. यह गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर है.

इसे भी पढ़ें

5 दिन में बन रहा 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल खुलेगा, बीडीओ-सीओ को मिलेगा लॉग-इन

पीएलएफआई का एरिया कमांडर लोहरदगा से गिरफ्तार, भाभी बोली- सरेंडर करने वाला था कृष्णा यादव

मौसम की मार : बिजली की मांग बढ़ी, विमान यात्री हुए परेशान

16 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, आपके यहां क्या है आज का रेट, देखें

Previous article Chanakya Niti: बुरे वक्त से निकलने में मदद करेंगी ये आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया सबसे कारगर
Next article NPCIL recruitment 2025 : एनपीसीआईएल ने मांगे अप्रेंटिस के 284 पदों पर आवेदन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel