[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो संघर्ष व बलिदान से मिला झारखंड राज्य : सचिन महतो

संघर्ष व बलिदान से मिला झारखंड राज्य : सचिन महतो

0
संघर्ष व बलिदान से मिला झारखंड राज्य : सचिन महतो

चास. आजसू पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को चास के दीपांजलि सभागार में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. आजसू के जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी का झारखंड राज्य गठन से पहले और गठन के बाद के बाद तक संघर्ष और त्याग का इतिहास रहा है. एक लंबी लड़ाई लड़कर अलग राज्य हासिल किया गया है. आजसू के लिए गौरव का पल तब होगा जब यहां के जनमानस के अनुरूप राज्य को देश के नक्शे पर उभरने में हम सभी कामयाब होंगे. कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के नीति व सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अभय शर्मा व संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष अहमद सौदागर और नगर महासचिव वीरेंद्र हरि ने किया.

झारखंड आंदोलनकारी को किया सम्मानित :

जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के विभिन्न गांव से आये झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया. इसमें पार्वती चरण महतो, अरुण कुमार महतो, कुमोद चंद्र महतो, रूपलाल महतो, शंकर महतो, महादेव महतो, उमेश महतो, फलारी महतो, सुभाष चंद्र महतो, टेकलाल महतो, सुभाष चंद्र महतो सहित अन्य आंदोलनकारी सम्मानित हैं. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अंकित पांडे ने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

ये थे मौजूद :

मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव अश्वनी महतो, मो सुल्तान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, उपाध्यक्ष अनिल झा, संतोष कुमार महतो, जिला सचिव बंकू बिहारी सिंह, विकास महथा, संगठन सचिव अजय गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष तपेश मेहता, चास नगर सचिव मोहित सिंह, अमर पाल, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, विश्वनाथ गोराई, भीम महतो, मुन्ना ओझा, लक्ष्मण महतो, पप्पू सिंह, कार्तिक दिगार, विकास सिंह, हर्ष तिवारी, सरजू महतो, मोनू गोस्वामी, नवीन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel