[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बोकारो में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही छात्रा से हॉस्टल संचालक ने की गंदी हरकत, देखें VIDEO

बोकारो में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही छात्रा से हॉस्टल संचालक ने की गंदी हरकत, देखें VIDEO

0
बोकारो में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही छात्रा से हॉस्टल संचालक ने की गंदी हरकत, देखें VIDEO

बोकारो शहर के सेक्टर-4 में एक गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा से हॉस्टल संचालक के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. मामला थाने पहुंच गया है. छात्रा ने सबसे पहले इसकी जानकारी अपनी मां को दी. उसकी मां ने हॉस्टल संचालक की पत्नी को बताया. जब छात्रा की मां ने संचालक की पत्नी को फोन किया, तो वह घर से बाहर थी. बच्चे स्कूल गए थे. छात्रा की मां ने बोकारो पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बुधवार 27 सितंबर को शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के जमुई की रहने वाली छात्रा सेक्टर 4 के प्लॉट संख्या KC-2 में स्थित मां लक्ष्मी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है. मंगलवार सुबह जब छात्रा अपने कमरे में थी, हॉस्टल संचालक शशिकांत सिंह वहां पहुंचा. छात्रा को कथित तौर पर अपने आवासीय कार्यालय में बुलाया और साथ चाय पीने की बात कही. छात्रा ने चाय पीने से इंकार किया, तो उसे अपने कमरे में बुलाया और बगल में बैठाया. इसके बाद उसके साथ गलत हरकत करने लगा. छात्रा ने उसकी नीयत को भांप लिया और भागकर हॉस्टल की किसी दूसरी लड़की के कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. पीछे-पीछे आरोपी भी वहां पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा. दरवाजा खोलने का दबाव डालने लगा. इस बीच, लड़की ने अपनी मां को फोन किया और पूरी जानकारी दी. उसकी मां अगले दिन जमुई से बोकारो पहुंचीं और बेटी के साथ थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई. छात्रा ने यह भी कहा कि हॉस्टल संचालक ने उससे जबर्दस्ती करने की भी कोशिश की. किसी तरह वह अपनी आबरू बचाकर वहां से भागी.

https://www.youtube.com/watch?v=-9S-ZfJjCEE

Previous article Exclusive: नाना पाटेकर ने रिवील की द वैक्सीन वॉर की कहानी, बोले- यह फिल्म कोविड के वक्त…
Next article बिहार: सीएम नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लालू यादव, जानिए क्या है सियासी हलचल..
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel