Bokaro News : सर्जरी के नयी-नयी शोध के बारे में दी गयी जानकारी

Bokaro News : बोकारो में एसोसिएशन सर्जन ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | April 12, 2026 11:44 PM

सेक्टर पांच स्थित बोकारो क्लब में शनिवार को एसोसिएशन सर्जन ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया. अतिथि चिकित्सकों का स्वागत बोकारो शाखा के चेयरमेन डॉ इरफान अंसारी व सचिव डॉ अवध किशोर ने किया. परिचय आयोजन समिति के चेयरमेन डॉ जीएन साहु व सचिव डॉ अमन श्रीवास्तव ने कराया. अतिथियों ने सर्जरी के नयी-नयी शोध के बारे में जानकारी दी. कहा कि वर्तमान समय में सर्जरी को लेकर सर्जन की भूमिका बढ़ गयी है. सर्जरी से पहले मरीज के परिजनों को संतुष्ट करना हर सर्जन का पहला कर्तव्य है. सर्जन को मरीज या परिजन के प्रश्न को समझ कर उत्तर देने की जरूरत है.

कई जिलों के सर्जन हुए कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्र में रिम्स रांची के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ पंकज बोदरा, झारखंड एएसआइ के पूर्व चेयरमेन रांची के डॉ संदीप अग्रवाल, डाल्टेनगंज के डॉ संजय कुमार, हजारीबाग के डॉ उदय श्रीवास्तव, जमशेदपुर के डॉ संजय कुमार, गिरिडीह के डॉ राजेश कुमार सिंह, हजारीबाग के डॉ बीएन प्रसाद, साहेबगंज के डॉ विजय कुमार, गिरिडीह के डॉ मो आजाद के अलावे बोकारो के सर्जन डॉ पीके सरकार, डॉ एनके चौधरी, डॉ सुजीत पांडेय, डॉ आरके मिश्रा, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ निशांत कुमार, डॉ श्रवण, डॉ रवि रंजन, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ रितेश, डॉ अनंजय श्रीवास्तव आदि शामिल हुए.