[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : कारीगरों को दी गयी ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी

Bokaro News : कारीगरों को दी गयी ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी

0
Bokaro News : कारीगरों को दी गयी ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी

एमएसएमइ-विकास कार्यालय, रांची की ओर से बोकारो जिला में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला की शुरुआत बुधवार से की गयी. सेक्टर-04 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित इस मेला का उद्घाटन एमएसएमइ- विकास कार्यालय रांची के निदेशक इंद्रजीत यादव व जिला उद्योग केंद्र के राजेंद्र प्रसाद ने किया. श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करना है.

निदेशक इंद्रजीत यादव ने कहा कि प्रदर्शनी सह व्यापार मेला स्थानीय कारीगरों को सामर्थ्य व समृद्धि बढ़ाने में मदद करेगा. इससे आय में वृद्धि होगी. उन्होंने पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगर व शिल्पकार से मेला का लाभ लेते हुए ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखने का आह्वान किया.

आयोजन की सराहना

मुखिया सह डायरेक्टर, हैंडटूल्स क्लस्टर भेंडरा नरेश विश्वकर्मा ने कहा कि पारंपरिक शिल्पकार व कारीगर के विकास के लिए आयोजन सराहनीय प्रयास है. तकनीकी सत्र में एक्सपर्ट फैकल्टी गौरव अग्रवाल ने ऑनलाइन उत्पादों की बिक्री करने के बारे में जानकारी दी. लाभुकों को यूपीआइ क्यूआर कोड बना कर देने की बात हुई. साथ ही प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता व मिलने वाले लाभ के बारे में बताया जायेगा. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक धीरेंद्र नाथ माही, ओएनजीसी के जीएम मुकेश कुमार समेत आरबी सिंह व 60 शिल्पकार व कारीगर मौजूद थे. अतिथियों का स्वागत सहायक निदेशक गौरव कुमार ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel