[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बोकारो जिले में 299 अखाड़ा निकालेंगे रामनवमी जुलूस

Bokaro News : बोकारो जिले में 299 अखाड़ा निकालेंगे रामनवमी जुलूस

0
Bokaro News : बोकारो जिले में 299 अखाड़ा निकालेंगे रामनवमी जुलूस

बोकारो जिले के 299 लाइसेंसी अखाड़ा की ओर से रामनवमी में जुलूस निकाला जायेगा. चास अनुमंडल में 87 और बेरमो अनुमंडल में 212 हैं. डीसी अजय नाथ झा, एसपी हरविंदर सिंह, चास एसडीओ प्रांजल ढाडा, बेरमो एसडीओ मनोज मछुआ के नेतृत्व में जिला व पुलिस प्रशासन ने विधि व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली है. लगभग ढाई हजार पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ-साथ लगभग 375 दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष में दंगारोधी उपकरण के साथ क्यूआरटी 24 घंटे तैयार रहेंगी. साथ ही दो-आठ सशस्त्र बल व दो-आठ लाठी पार्टी के साथ एक सेक्शन अश्रु गैस दस्ता प्रतिनियुक्त रहेगा.

सभी स्थलों की निगरानी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष में विशेष अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है. सीसीटीवी कैमराें व ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गयी है. 26 मार्च को जिला की सभी 83 शराब दुकानों को बंद रखा जायेगा. सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच के अधिकारी व जवान क्षेत्र पर नजर रखेंगे. सभी जगहों पर अग्निशमन दस्ता व चिकित्सकीय व्यवस्था के साथ एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा. परेशानी होने पर 06542-223475, 247891 व पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 112 व 224789 के अलावे 242266, 222701 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

चास व बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के 24 थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश जारी किया गया है. इसमें चास अनुमंडल क्षेत्र का बोकारो स्टील सिटी, हरला, सेक्टर चार, सेक्टर 12, माराफारी, बालीडीह, चास, चास मु., पिंड्राजोरा, चंदनकियारी, सियालजोरी और बेरमो अनुमंडल क्षेत्र का बेरमो, पेटरवार, गोमिया, ललपनिया, बीटीपीएस, नावाडीह, चंद्रपुरा थाना, दुगदा, कसमार, गांधीनगर, जरीडीह, तेनुघाट व महुआटांड़ थाना शामिल हैं. इसके अलावे वैसे मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान व अन्य धार्मिक स्थल, जो पूर्व से विवादग्रस्त रहे हैं, उन स्थलों पर प्रशासन खास कर निगाह रखेगी.

मुख्य व मिनी नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगे ये अधिकारी

संयुक्त नियंत्रण कक्ष में एसी मो मुमताज अंसारी व सीसीआर डीएसपी डॉ शकील आबिद शम्स रहेंगे. मिनी नियंत्रण कक्ष बेरमो, सिवनडीह, रितुडीह, बसंती मोड़, सेक्टर नौ, महावीर चौक चास, राम मंदिर सेक्टर वन, साड़म व बेरमो में बनाये गये हैं. सिवनडीह में चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार व मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, रितुडीह में जियाडा के उप क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार व डीएसपी प्रशांत कुमार, महावीर चौक कंट्रोल रूम में भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह, बसंती मोड़ सेक्टर नौ में डीइओ जगरनाथ लोहरा व डीएसपी अमरेंद्र कुमार, बेरमो नियंत्रण कक्ष में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन व डीएसपी सह सीओ बेरमो अंचल, अनुमंडल बेरमो कक्ष में एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ व बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, गोमिया नियंत्रण कक्ष में सहायक अभियंता पंकज कुमार व जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, सेक्टर वन राम मंदिर नियंत्रण कक्ष में कार्यपालक अभियंता अमृत तोपनो, सिटी डीएसपी बोकारो आलोक रंजन, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास पदस्थापित रहेंगे. चास व बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन के पर्यवेक्षण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में डीआइओ धनंजय कुमार व यूआइडएआइ के शैलेंद्र मिश्र तैनात रहेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel