[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : महिला प्रत्याशियों के पक्ष में पति-पुत्र ने झोंकी ताकत

Bokaro News : महिला प्रत्याशियों के पक्ष में पति-पुत्र ने झोंकी ताकत

0
Bokaro News : महिला प्रत्याशियों के पक्ष में पति-पुत्र ने झोंकी ताकत

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी जीत के लिए हर जुगत लगा रहे हैं. अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं. हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है. प्रत्याशियों के प्रचार में परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी उतरे हैं. अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चुनाव लड़ रही नौ प्रत्याशियों में से कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी, भाजपा समर्थित ममता देवी, जेएमएम समर्थित बीना कुमारी तथा झामुमो उलगुलान समर्थित सहोदरी देवी के पक्ष में संबंधित दलों के नेता भी मैदान में उतरे हैं. जेएमएम समर्थित बीना कुमारी के पक्ष में उनके पिता झामुमो के पुराने नेता गोविंद रजक, माता गीता देवी और भाई दीपू व चीकू वार्डों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. भाजपा समर्थित ममता देवी के पक्ष में उनके ससुर भाजपा के पुराने नेता शिवलाल रविदास व पति डालेश्वर रविदास मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं. कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी के पक्ष में उनके पति कांग्रेस नेता राजू दिगार सहित अन्य कई परिजन सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. झामुमो उलगुलान समर्थित सहोदरी देवी का चुनावी कमान उनके पुत्र मनोज रजक ने संभाल रखा है.

कई वार्डों में भी महिला प्रत्याशियों के पक्ष में उनके पति पसीना बहा रहे हैं. वार्ड 14 में अर्चना सिंह के साथ उनके पति जितेंद्र सिंह, वार्ड 16 में रश्मि सिंह के साथ उनके पति चिकू सिंह, वार्ड एक में रेणु देवी के साथ उनके पति राजेश सिंह, वार्ड 20 में बिलासी देवी के पक्ष में उनके पति चंद्रिका मार्तंड, वार्ड 13 में लवली कुमारी के पक्ष में उनके पति राजीव कुमार व ससुर श्रीकांत मिश्रा, वार्ड 26 में राधा देवी के साथ उनके पति चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

एनडीए समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी ममता देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

फुसरो नगर परिषद चुनाव में एनडीए समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता देवी ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. प्रत्याशी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता फुसरो नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाना है. जनता ने अवसर दिया तो सभी वार्डों के प्रत्येक परिवार तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जायेगा. पूरे फुसरो शहर का चहुंमुखी विकास करने का संकल्प है. मौके पर बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, मधुसूदन प्रसाद सिंह, प्रकाश सिंह, शिवलाल रवि, संतोष महतो, कमलेश महतो, कुंजबिहारी प्रसाद, टुनटुन तिवारी, अभय विश्वकर्मा, सन्नी सिंह, गुरुवारी देवी, डालेश्वर रवि, कारू रविदास, राजू नायक, चंदन राम, बाबूचंद रवि, नरेश रविदास, सूरज रविदास, युगल रविदास, सुखदेव रविदास, किशोर रविदास, राधा देवी, गीता चौधरी, कुलिया देवी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel