अब ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक पुलिसिया गश्ती का तरीका बदल जायेगा. हर पुलिस वाहन में जीपीएस लगेगा. रक्षक राइडर की गश्ती का समय भी बदल गया है. रोस्टर बना कर रक्षक राइडर को रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की निगरानी करनी होगी. थाना गश्ती में शामिल पुलिस अधिकारी के संपर्क में रहेंगे.
शनिवार की देर रात को भी एसपी नाथू सिंह मीणा व सिटी डीएसपी आलोक रंजन टीम के साथ बाइक से गश्ती करने निकले. सिटी सेंटर, नया मोड़, सेक्टर 12 मोड़, को-ऑपरेटिव कॉलोनी मोड़, सेक्टर नौ बसंती मोड़, सेक्टर आठ रॉय चौक, सेक्टर 11 मोड़, हरला थाना, काली बाड़ी मोड़, टीवी टावर चौक सेक्टर छह, पीएनटी मोड़ सेक्टर पांच, सेक्टर वन राम मंदिर सहित चीरा चास, जोधाडीह मोड़, आइटीआइ मोड़, बाइपास रोड चौक आदि का जायजा लिया. इसके अलावे सेक्टरों के कई प्वाइंट पर रूके. क्षेत्र के बारे में जानकारी ली.