Bokaro News : पार्षद पद के चार आवेदकों ने लिया नामांकन वापस

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को पार्षद पद के चार आवेदकों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | February 6, 2026 11:23 PM

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को पार्षद पद के चार आवेदकों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. अध्यक्ष पद के किसी आवेदक ने नाम वापस नहीं लिया है. नाम वापस लेने वाले पार्षद पद के आवेदकों में वार्ड पांच के विनोद कुमार, वार्ड 19 की कविता कुमारी, वार्ड 20 की पूजा कर्मकार तथा वार्ड 23 की अनिता कुमारी शामिल हैं. इनके नाम वापस लेने का कारण परिवार के किसी अन्य सदस्य का चुनाव लड़ना है. नाम वापसी के प्रक्रिया के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए नौ और पार्षद पद के लिए 129 आवेदक मैदान में हैं. पार्षद पद के लिए कुल 136 आवेदकों ने नामांकन कराया था. इसमें से तीन का नामांकन रद्द हो गया और चार ने नामांकन वापस लिया है.

चुनाव चिह्नों का आवंटन आज

निर्वाची पदाधिकारी बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने बताया कि शनिवार को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जायेगा. साथ ही सभी अध्यक्ष तथा पार्षद पद के आवेदकों के लिए दोपहर तीन बजे एक बैठक रखी गयी है. इसमें सामान्य प्रवेक्षक सादात अनवर तथा व्यय पर्यवेक्षक विजय कुमार के द्वारा व्यय लेखा तथा आदर्श आचार संहिता के संबंध में जानकारी देंगे. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, आरओ बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, आरओ सह जरीडीह सीओ प्रणव रितुराज व आरओ सह चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो मौजूद थे.