बिजली तार गिरा, करंट से पांच भैंसें मरी
बिजली तार गिरा, करंट से पांच भैंसें मरी
By Prabhat Khabar News Desk |
June 7, 2024 12:10 AM
भंडारीदह. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में तुरियो कलाली मोड़ के पास खेत में टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से गुरुवार को पांच भैंस मर गयी. भैंस पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव निवासी बजरंगी मिश्रा की थी. उन्होंने कहा कि लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि सीसीएल द्वारा तुरियो गांव के मंदिर में बिजली पहुंचाने के लिए यह तार बिछाया गया है. घटना के बाद तुरंत कनेक्शन काटा गया. तुरियो के पूर्व मुखिया नकुल महतो, सांसद प्रतिनिधि संतोष माहतो, दौलत महतो, भाजपा नेता देवीदास, जिप सदस्य नितू सिंह, सुमित कुमार सिंह सहित मवेशी मालिक व पिछरी गांव के लोग पहुंचे. सीसीएल से मुआवजा की मांग पर अड़े हुए थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
बोकारो में डालमिया भारत का ‘हेल्थ मिशन’: महिलाओं के लिए लगा स्पेशल कैंप, जांचीं गईं 100 से अधिक मरीज
July 6, 2026 8:26 PM
July 6, 2026 6:09 PM
July 6, 2026 5:43 PM
July 5, 2026 11:26 PM
July 3, 2026 9:13 PM
July 2, 2026 6:39 PM
July 1, 2026 10:14 AM
June 30, 2026 9:55 PM
June 30, 2026 4:58 PM
June 29, 2026 7:00 PM
