तेनुघाट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को दिन लगभग साढ़े दस बजे आग लग गयी. चारों सूखी घांस और झाड़ियों के कारण आग की लपटें ऊंची उठने लगी. इसके कारण हड़कंप मच गया. प्रभारी वार्डन विनिता कुमारी ने ओपी प्रभारी भजन लाल महतो और स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव को फोन कर सूचना दी. मुखिया की सूचना पर अग्नि शामक वाहन पहुंचा और आग बुझायी गयी. समय रहते आग बुझा दिये जाने से लाखों की क्षति होने से विद्यालय बच गया. प्रभारी वार्डन ने बताया कि विद्यालय परिसर में आये दिन गरमी के दिनों में आग लग जाती है या किसी के द्वारा लगा दी जाती है. घटना के समय स्कूल में छात्राएं नहीं थीं, परीक्षा देने गयी थीं. मौके पर शिक्षिका कलावती कुमारी, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी महादेव मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे.