[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

Bokaro News : 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

0
Bokaro News : 12वीं के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह व दीप महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया. मुख्य अतिथि केआइटीटी भुवनेश्वर के कुलपति प्रो सरनजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि अभिषेक विश्वास, विशेष अतिथि अरिंदम दास गुप्ता, आशीष सिंह व रागीब बिलाल सबरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रो सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत के बदौलत विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं. श्री विश्वास ने आत्मविश्वास और लचीलेपन के साथ भविष्य की योजना बनाने की बात कही. प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि यह अध्याय आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय होगा. निरंतर मेहनत करें. हेड ब्वॉय अंकित कुमार ने कहा कि इस स्कूल से हमारी यादें हमेशा जुड़ी रहेंगी. 12वीं के अनन्या कुमारी, उज्जवल पांडे, स्नेहा कुमारी, गुनगुन कुमारी, सुभी, आर्यन रवानी, हर्ष कुमार ने बीते पलों को याद कर माहौल को भावुक बना दिया. 11वीं की शशि रानी ने आध्यात्मिक महत्व को समझाया. जूनियर ग्रुप द्वारा कारवां चल दिया… और शुभ विदा साथियों…ने गीत प्रस्तुत किया. वर्ग शिक्षक विशाल मोदी, विद्युत महतो, एसडी प्रसाद व स्वीटी भाटिया ने विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर टिप्स दिये. कार्यक्रम का संचालन छात्रा अन्वेषा सिंह व छात्र श्वेतांक वर्मा ने किया.

केंद्रीय विद्यालय में भी विदाई समारोह आयोजित

बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह सह प्रवेश पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं आशीर्वाद देते हुए लगन और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने, अनावश्यक तनाव नहीं लेने, पौष्टिक भोजन लेने, समय और लेखन का ध्यान रखने की सलाह दी. कलम और चाॅकलेट का वितरण भी किया गया. मौके पर प्राचार्य डॉ बीआर डे, शिक्षक राकेश पाठक और अभिभावक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel