गोमिया इंटर कॉलेज गोमिया में शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. 11वीं के विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट में पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. समारोह में स्वागत गीत पवन कुमार ने प्रस्तुत किया. प्राचार्य प्रो दामोदर पांडेय ने 12वीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया. 11वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विदाई गीत प्रस्तुत किया. 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया. मंच संचालन छात्रा एंजेल हेंब्रम ने किया. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो मोहम्मद सलीम, प्रो संजय शर्मा, प्रो देवेंद्र गुप्ता, प्रो नितेश कुमार, व्याख्याता कहकशां बेगम और अभिभावक उपस्थित थे.