Bokaro News : हाथियों ने चार घरों को किया क्षतिग्रस्त

Bokaro News : नावाडीह क्षेत्र में हाथियों ने चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | January 24, 2026 11:05 PM

शुक्रवार की देर रात को एक हाथी नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पोखरिया और तीन हाथी ईटवाबेड़ा में उत्पात मचाया. हाथियों ने इटवाबेड़ा में मांझी व चैतु मांझी और पोखरिया के जरवा में मिहीलाल मांझी व शिबू बास्के के कच्चे घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और रखे अनाज भी खा गये. बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों जगह से हाथियों को सुरक्षित खदेड़ दिया. इसके बाद हाथी गिरिडीह जिला क्षेत्र में चले गये. जानकारी के अनुसार डुमरी प्रखंड से हाथियों का झुंड शुक्रवार की रात को ऊपरघाट स्थित बनखेतवा जंगल में प्रवेश कर गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है