सीसीएल कथारा कोलियरी के डंपर व शॉवेल ऑपरेटरों ने क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं में स्थानांतरण किये जाने की योजना का विरोध किया. शुक्रवार को आरकेएमयू (इंटक) के बैनर तले कैंटिन परिसर में बैठक की. यूनियन के क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती व शाखा सचिव इस्लाम अंसारी ने कहा कि प्रबंधन साजिश के तहत डंपर ऑपरेटरों को अन्यत्र भेज कर कोलियरी को बंद करना चाहता है. कोलियरी में डंपर ऑपरेटर की संख्या काफी कम है. कई ऑपरेटर रिटायर होने वाले हैं. पिछले दिनों माइंस विश्राम गृह में प्रबंधन ने डंपर व शॉवेल ऑपरेटरों के साथ बैठक कर स्थानांतरण संबंधी सुझाव प्रबंधन ने लिया था. ऑपरेटरों ने इसका विरोध किया था. ऑपरेटरों ने कहा कि यदि स्थानांतरण किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. बैठक में केवल चौहान, मो इकराम, मो तैयब हुसैन, सुल्तान अंसारी, हरिहर नोनिया, मो हुसैन, शरण गोप, हकीम मियां, नरेश महतो, विनोद कांदू, मोहन आदि उपस्थित थे. बैठक का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन इस्लाम अंसारी ने किया.