[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए डीपीएस बोकारो में सेलेक्शन ट्रायल 14 को

राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए डीपीएस बोकारो में सेलेक्शन ट्रायल 14 को

0
राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए डीपीएस बोकारो में सेलेक्शन ट्रायल 14 को

बोकारो. तैराकी के क्षेत्र में बोकारो के प्रतिभावान बच्चों के लिए अपने हुनर दिखाने का अवसर एक बार फिर आया है. आगामी 26-28 जुलाई को होटवार, रांची में 14वीं सब-जूनियर व जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए बोकारो जिले की टीम गठित करने को लेकर बोकारो जिला तैराकी संघ की ओर से 14 जुलाई (रविवार) को सुबह छह बजे से सेलेक्शन ट्रायल रखा गया है. खिलाड़ियों का चयन सेक्टर-4 स्थित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) बोकारो के स्विमिंग पूल एरिया में किया जायेगा. बुधवार को ये जानकारी बोकारो जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने दी. बताया कि सेलेक्शन ट्रायल ओपन है. इसमें जिले के किसी भी विद्यालय, क्लब, ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य जगहों के स्वतंत्र प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं.

पहचान-पत्र व एड्रेस प्रूफ के साथ अपना स्विमिंग कॉस्ट्यूम लेकर आना अनिवार्य

चयन ट्रायल में शामिल होने को इच्छुक प्रतिभागी सुबह छह बजे रिपोर्ट करेंगे. उन्हें अपने पहचान-पत्र व एड्रेस प्रूफ के साथ अपना स्विमिंग कॉस्ट्यूम लेकर आना अनिवार्य होगा. ट्रायल के तहत विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित तैराकों को बोकारो टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और वे राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. डॉ गंगवार ने बताया कि झारखंड तैराकी संघ के तहत रांची जिला तैराकी संघ की ओर से होटवार स्थित वीर बुधु भगत एक्वेटिक स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिता होगी. इसके लिए डीपीएस बोकारो में चार कैटेगरी में प्रतिभागी चयनित किये जायेंगे.

फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले

कैटेगरी- 1 में 15-17 वर्ष, कैटेगरी 2 में 12-14, कैटेगरी-3 में 10-11 व कैटेगरी- 4 में 8-9 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं. स्विमिंग की फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, फ्रीस्टाइल रिले और मेडले रिले रेस वर्गों में प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा. बताया कि बोकारो जिला तैराकी संघ बच्चों और युवाओं का तैराकी-कौशल लगातार निखार रहा है. हाल ही में जमशेदपुर में आयोजित 14वीं झारखंड राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में बोकारो टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में एक रजत सहित 17 पदक जीते. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक जाने का अवसर मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel