बोकारो. बालीडीह थाना में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता इंस्पेक्टर संजय कुमार ने किया. श्री कुमार ने कहा कि ईद व रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये. भाईचारे के साथ एक-दूसरे को साथ लेकर चलें. लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता को पालन पूरी तरह करें. तेज साउंड में किसी भी हाल में लाउडस्पीकर ना बजायें. किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत स्थानीय थाना का सहयोग लें. श्री कुमार ने कहा कि संदिग्ध लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है. इसके बाद भी किसी तरह की संदिग्ध हरकत करनेवालों की सूचना दें. सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी आपकी सहायता के लिए चौकस रहेंगे. शांति समिति के सदस्यों का सहयोग पुलिस प्रशासन को मिलता रहा है. आगे भी इस सहयोग को बनाये रखने की जरूरत है. बैठक में बालीडीह थाना के पुलिस अधिकारी, जवान सहित समिति सदस्य मौजूद थे.