[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : 48 घंटे के अंदर दिव्यांग खतरू सोरेन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनायें : डीसी

Bokaro News : 48 घंटे के अंदर दिव्यांग खतरू सोरेन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनायें : डीसी

0
Bokaro News : 48 घंटे के अंदर दिव्यांग खतरू सोरेन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनायें : डीसी

Bokaro News : आदिवासी बहुल ललपनिया पंचायत सचिवालय में गुरुवार को विशेष राजस्व शिविर सह जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी समेत अन्य जिला अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. शासन की सभी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

मौके पर डीसी श्री झा ने दिव्यांग खतरू सोरेन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र 48 घंटों के भीतर तैयार करने तथा उसके बाद 12 घंटों के अंदर दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति देने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जरूरत हो तो उन्हें ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराएं. उन्होंने गोमिया के सीओ को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग से समन्वय कर इसे सुनिश्चित करने को कहा. जनता दरबार में उपस्थित दिव्यांग खतरू सोरेन ने उपायुक्त के समक्ष दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने की बात रखी थी.

आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें पदाधिकारी : डीसी श्री झा ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुनें. यदि किसी मामले के निष्पादन में तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन हो, तो लाभुकों को सही जानकारी दी जाए और यह बताया जाए कि कार्य निष्पादन में कितना समय लगेगा.

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध :

उपायुक्त ने कहा कि आम जन अपनी दिक्कतों से समझौता नहीं करें. जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है. इसी क्रम में राजस्व संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए छह से 17 अक्तूबर तक जिले के सभी अंचलों में हल्का स्तर पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. साथ ही, सप्ताह में दो बार प्रखंड सह अंचल स्तर पर संबंधित बीडीओ-सीओ द्वारा जनता दरबार का भी आयोजन किया जा रहा है.

ऑन स्पॉट दाखिल–खारिज, पेंशन स्वीकृति और लाभ का वितरण :

शिविर में दाखिल-खारिज से संबंधित कई मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए डीसी श्री झा, डीडीसी, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ ने लाभुक सचिन कुमार एवं सुशीला देवी के बीच रसीद का वितरण किया. साथ ही, सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत पात्र लाभुक होकिम मांझी व ताला देवी के आवेदनों को स्वीकृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान डीसी व डीडीसी ने नन्हीं बच्ची मान्या कुमारी का अन्नप्रासन संस्कार भी संपन्न कराया.

विकास कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी :

इस अवसर पर डीडीसी, अपर समाहर्ता, एसडीओ बेरमो ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, आगे की योजना आदि के संबंध में क्रमवार जानकारी दी. यहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर का संचालन गोमिया सीओ मो आफताब एवं बीडीओ महादेव महतो ने किया. मौके पर पंचायत की मुखिया नमोती देवी, पूर्व मुखिया बबुली सोरेन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel