महाअष्टमी की पूजा के लिए मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

महाअष्टमी की पूजा के लिए मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

By Prabhat Khabar News Desk | April 17, 2024 12:27 AM

फुसरो. वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को महाष्टमी की पूजा हुई. पिछरी स्थित सार्वजनिक वासंतिक दुर्गा मंदिर में मंगलवार को पुजारी महादेव बनर्जी, रास बिहारी आचार्य, नरेश पांडेय व पवन पाठक द्वारा मुख्य यजमान मुकेश मिश्रा से मां दुर्गा की आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा करायी गयी. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. देर शाम आरती हुई. मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष गणेश मिश्रा, पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, निक्कू मिश्रा, पंकज मिश्रा, राकेश मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, धीरज मिश्रा, रितेश मिश्रा आदि मौजूद थे.

गोमिया.

गोमिया क्षेत्र में आइइएल गवर्नमेंट काॅलोनी स्थित दुर्गा मंडप, गोमिया बस्ती के मध्य दुर्गा मंदिर एवं काली मंडप, खुदगड़ा दुर्गा मंदिर, हजारी बस्ती के दुर्गा मंडप में महाअष्टमी को मां महागौरी की पूजा की गयी. पूजा व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

चंद्रपुरा.

चंद्रपुरा के हिंदू मिलन मंदिर में महाअष्टमी की पूजा के दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इधर कमला माता मंदिर में आठवें दिन भी पाठ हुआ. यहां नवमी के अवसर पर बुधवार को नवकन्या पूजन व भंडारा का आयोजन होगा.

गांधीनगर.

कुरपनिया चैती दुर्गा मंदिर तथा जरीडीह बस्ती दुर्गा मंदिर में पुष्पांजलि देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कुरपनिया चैती दुर्गा मंदिर में पुजारी चंदन बनर्जी व चंद्रशेखर मुखर्जी ने पूजा करायी. प्रसाद वितरण भी हुआ.