Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प

Bokaro News : जारंगडीह में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू और एक्टू से संबद्ध यूनियनों की बैठक हुई.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | January 28, 2026 12:02 AM

एटक कार्यालय जारंगडीह में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू और एक्टू से संबद्ध यूनियनों की बैठक चंद्रशेखर झा की अध्यक्षता में हुई. यूनियन नेताओं ने 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया. कहा कि यह मजदूरों के अधिकार की लडाई है. चारों लेबर कोड को रद्द कराना इसका मकसद है. निर्णय लिया गया कि दो फरवरी को करगली में मजदूरों का कन्वेंशन होगा, जिसमें हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा होगी. बैठक में एटक के लखनलाल महतो, सुजीत कुमार घोष, नवीन कुमार विश्वकर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, मथुरा सिंह यादव, महेंद्र चौधरी, नरेश महतो, इंटक के श्यामल कुमार सरकार, दिगंबर महतो, सुबोध सिंह पवार, बबलू फ्रांसिस, अजय सिंह, जयनाथ तांती, सीटू के भागीरथ शर्मा, एसबी सिंह दिनकर, पीके विश्वास, जय नारायण महतो, पंकज महतो, जयनाथ मेहता, गोवर्धन रविदास, इकबाल अहमद, एचएमएस के आर उनेश, महारुद्र नारायण सिंह, शैलेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार ओझा, एक्टू के बालेश्वर गोप, राजदेव चौहान व अजय रविदास उपस्थित थे. कन्वेंशन की जिम्मेवारी एटक के सुजीत कुमार घोष व इंटक के दिगंबर महतो को दी गयी.