Bokaro News : बोकारो को हरा कर देवघर ने जीता खिताब

Bokaro News : फाइनल में बोकारो को हरा कर देवघर विजेता बना.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | April 25, 2026 11:37 PM

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बोकारो को हरा कर देवघर विजेता बना. शनिवार को सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये गये इस मैच में टॉस जीत कर देवघर ने पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 115 रन बनाये. लक्ष्मी कमारी ने 64, अंजली कुमारी ने 24 व पूर्णिमा कुमारी ने 11 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में बोकारो की नीतू कुमारी, प्रिया राज व प्रियंका राज को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो की टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 102 रन ही बना पायी. तन्वी दत्ता ने 31, प्रियंका राज ने 19, साक्षी कुमारी व अनुष्का झा ने 11-11 रन बनाये. गेंदबाजी में देवघर की सुनीता कुमारी व पूर्णिमा कुमारी ने दो-दो विकेट लिये. अवनि कुमारी, सोनिया कुमारी व लक्ष्मी कुमारी को एक-एक सफलता मिली.

लक्ष्मी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

मुख्य अतिथि बीएसएल के महाप्रबंधक (सीइडी) एके अविनाश व बीडीसीए के अध्यक्ष पीएन सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व कैश मनी देकर सम्मानित किया. देवघर की लक्ष्मी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. मौके पर मैच टीआरडीओ कविता राय, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, प्रशांत कुमार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, बीडीसीए के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार सिंह, अजय कुमार, रूपेश कुमार, सहायक सचिव राजीव मोहन, जेएससीए के आजीवन सदस्य ज्योति प्रकाश द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.