[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश

Bokaro News : डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश

0
Bokaro News : डीसी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश

फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को डीइओ सह बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद्र फुसरो, रामरतन उच्च विद्यालय ढोरी, प्रवि रिजनल हॉस्पिटल फुसरो, कर्पूरी ठाकुर सामुदायिक भवन करगली, पीडब्ल्यूडी कार्यालय बेरमो, डीएवी स्कूल ढोरी आदि में बनाये गये मतदान केंद्रों में सफाई व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, शौचालयों को क्रियाशील स्थिति में रखने तथा मतदान केंद्र का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. साथ ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने और वैकल्पिक व्यवस्था करने को भी कहा. कहा कि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग होगी. इसलिए बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. डीसी ने बूथों की सुरक्षा व निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये. मतदाता पर्ची का वितरण शुरू करने को कहा.

डीसी ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने और वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बूथों का निरीक्षण किया गया है. आगे आरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग ऑफिसर सभी बूथों में जायेंगे और स्थिति देखेंगे और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देंगे. जहां कमी होगी, उसे दूर करना है. 23 फरवरी को मतदान के दिन ही मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होने के संबंध में कहा कि परीक्षा व वोटिंग को अलग रखा जायेगा. जिन केंद्रों में मतदान होना है, वहां परीक्षा की तिथि नहीं है. कई बूथ मॉडल होंगे.

डीसी ने कहा कि मतदाताओं और मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. बैठने की व्यवस्था, छाया, रैंप और अन्य जरूरी सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जायेंगी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कई मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया जाये.

डीसी ने कहा कि बुजूर्ग, गर्भवती व दिव्यांग मतदाता को बूथों तक लाने व ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से ऑटो की व्यवस्था करवायी जायेगी. मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, रैंप और स्वयं सेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी.

एसएसटी चेक पोस्ट हिन्दुस्तान पुल का किया निरीक्षण

डीसी ने एसएसटी चेक पोस्ट हिंदुस्तान पुल फुसरो का भी निरीक्षण किया. वाहन पंजी की जांच और चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया. अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की बात कही.

कई अधिकारी थे उपस्थित

मौके पर बेरमो एसडीएम सह आरओ मुकेश मछुआ, बेरमो बीडीओ सह आरओ मुकेश कुमार, बेरमो सीओ सह आरओ संजीत कुमार सिंह, जरीडीह सीओ सह आरओ प्रणव ऋतुराज, चंद्रपुरा बीडीओ सह आरओ ईश्वर दयाल कुमार महतो, फुसरो नप के प्रशासक राजीव रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel