Bokaro News : बोकारो में साइक्लोथॉन 29 मार्च को
Bokaro News : बीएसएल प्रबंधन की ओर से 29 मार्च को बोकारो साइक्लोथॉन का आयोजन किया जायेगा.
बीएसएल प्रबंधन की ओर से 29 मार्च को बोकारो साइक्लोथॉन का आयोजन किया जायेगा. इसके माध्यम से लोगों को साइकिलिंग को एक स्वस्थ व पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. 14 किमी की यह प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे सेक्टर-4 स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के निकट से
शुरू होगी. प्रतियोगिता पुरुष व महिला वर्गों में चार आयु श्रेणियों 14 वर्ष तक, 14 से 30 वर्ष, 30 से 50 वर्ष व 50 वर्ष से अधिक के लिए आयोजित की जायेगी. प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे. प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय पुरस्कार 3500 व तृतीय पुरस्कार 2000 रुपया है.
शुरू हो चुका है ऑनलाइन पंजीकरणइस आयोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट www.bokaromarathon.com पर
