बीएसएल प्रबंधन की ओर से 29 मार्च को बोकारो साइक्लोथॉन का आयोजन किया जायेगा. इसके माध्यम से लोगों को साइकिलिंग को एक स्वस्थ व पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. 14 किमी की यह प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे सेक्टर-4 स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के निकट से
शुरू होगी. प्रतियोगिता पुरुष व महिला वर्गों में चार आयु श्रेणियों 14 वर्ष तक, 14 से 30 वर्ष, 30 से 50 वर्ष व 50 वर्ष से अधिक के लिए आयोजित की जायेगी. प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे. प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय पुरस्कार 3500 व तृतीय पुरस्कार 2000 रुपया है.
शुरू हो चुका है ऑनलाइन पंजीकरणइस आयोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट www.bokaromarathon.com पर