[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बोकारो में चाय दुकान चलाने वाले बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

बोकारो में चाय दुकान चलाने वाले बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या

0
बोकारो में चाय दुकान चलाने वाले बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या
मृतक दंपती का फाइल फोटो.

Crime News Bokaro| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पौंड गेट नंबर 3 के समीप (महुआर बस्ती के पास) एक आवास में वृद्ध दंपती (कौशल्या देवी और महावीर साव) का शव मिला है. बीती रात अज्ञात लोगों ने गला रेतकर इनकी हत्या कर दी. आसपास के लोगों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिली. पड़ोसियों ने हर दिन की तरह वृद्ध दंपती को सुबह आवाज दी. उत्तर नहीं मिलने पर आवास के अंदर गये, तो पता चला कि उनकी हत्या हो चुकी है.

पुत्र के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सिटी डीएसपी आलोक रंजन और हरला थाना के इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम को इसकी सूचना दी गयी. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों की टीम ने मुआयना किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम कराकर शव को दिवंगत दंपती के पुत्र बैजनाथ साव को सौंप दिया गया. शव लेकर पुत्र गांव चले गये. पुत्र के आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Crime News Bokaro Jharkhand Double Murder News
मर्डर केस की जांच करते सिटी डीएसपी आलोक रंजन और इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम. घटनास्थल पर जुटे पड़ोसी. फोटो : प्रभात खबर

फॉरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वायड की मदद ले रही पुलिस

सिटी डीएसपी की निगरानी में फॉरेंसिंक विभाग की टीम ने आवास में जहां-तहां बिखरे खून के सैंपल उठाये. डॉग स्क्वॉयड की मदद से घटना की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश चल रही है. आवास के समीप गुरजने वाले रास्ते और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News Bokaro: चतरोचट्टी के चिदरी गांव के रहने वाले थे बुजुर्ग दंपती

मृतक दंपती कौशल्या देवी (65) और महावीर साव (70) मूल रूप से बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कोनार डैम स्थित चिदरी गांव के रहने वाले हैं. एक साल पहले बोकारो स्टील प्लांट के कैंटीन में काम करते थे. इसके बाद हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पौंड गेट नंबर 3 के समीप (महुआर बस्ती के निकट) घर बनाकर रहते थे. चाय दुकान चलाकर जीवन बसर कर रहे थे. परिवार के अन्य सदस्य गांव चिदरी में रहते हैं.

आवास के अंदर वृद्ध दंपती की हत्या के बाद किसी तरह की लूटपाट नहीं की गयी है. हत्या का कारण पुरानी रंजिश या कुछ और हो सकता है. सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

आलोक रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो

इसे भी पढ़ें

बोकारो में फंदे से झूलती मिली महिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, रहस्यमयी मौत पुलिस के लिए बनी पहेली

बोकारो: आधी रात में पत्नी को हथौड़े से कूंचा, फिर चाकू से रेत डाला गला, तीनों बच्चे बगल में सोते रहे

आशिकों की लड़ाई शांत कराने गये आइआरबी जवान का मर्डर, 2 आरोपी बिहार के वैशाली से गिरफ्तार

Bokaro News : मोबाइल के विवाद में युवक ने चाकू से गला काट दोस्त की हत्या की

Previous article मालगाड़ी-ट्रैक के बीच दबकर मजदूर की मौत
Next article एड्स को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel