राकेश वर्मा, बेरमो : गिरिडीह संसदीय सीट पर 1952 से अब तक के चुनावों में कांग्रेस ने पांच बार जीत दर्ज की है, पर इधर साल 2004 के बाद से यहां से कोई प्रत्याशी दिया ही नहीं. दरअसल यह सीट गठबंधन के तहत झामुमो के कोटे मेंआता रहा है. 1952 में नागेश्वर प्रसाद सिन्हा, 1967 में डॉ इम्तियाज अहमद, 1971 में चपलेंदु भट्टाचार्य, 1980 में बिंदेश्वरी दुबे और 1984 में डॉ सरफराज अहमद ने कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी, पर करीब चार दशक से कांग्रेस को यहां से जीत नसीब नहीं हुई है. गठबंधन के कारण वर्ष 2004, 2009, 2014, 2019 और अब 2024 में इस सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारा ही नहीं है.