Bokaro News: बोकारो थर्मल में मना सीआइएसएफ का स्थापना दिवस

Bokaro News: बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट स्थित सीआइएसएफ कैंप में मंगलवार को स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. इस अवसर पर बल के जवानों ने अपने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट अरुण प्रसाद ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

By MAYANK TIWARI | March 10, 2026 11:31 PM

परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उपनिरीक्षक राजीव कुमार कर्ण ने किया, जबकि सहायक अवर निरीक्षक कौशिक सरकार ने परेड दो की भूमिका निभायी. सुरक्षा प्लाटून का कमान एएसआई बी कच्छप और अग्नि शमन प्लाटून का नेतृत्व एएसआई एसके पांडे ने किया. इस दौरान निरीक्षक (अग्नि) मनोज कुमार सहित बल के कई अन्य अधिकारी भी मुस्तैद दिखे.

सीआइएसएफ महज सुरक्षा बल नही, राष्ट्र की औद्योगिक संपदा का सुरक्षा कवच

जवानों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि सीआइएसएफ केवल एक सुरक्षा बल नही, बल्कि राष्ट्र की औद्योगिक संपदा का सुरक्षा कवच है. आज के बदलते परिवेश में हमारी चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन हमारे जवानों का जज्बा और तकनीक के साथ उनका तालमेल हमें हर चुनौती से निपटने में सक्षम बनाता है.