[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो चीराचास वास्तु विहार फेज-2 के मुख्य द्वार से अंदर तक गंदगी का अंबार, लोग परेशान

चीराचास वास्तु विहार फेज-2 के मुख्य द्वार से अंदर तक गंदगी का अंबार, लोग परेशान

0
चीराचास वास्तु विहार फेज-2 के मुख्य द्वार से अंदर तक गंदगी का अंबार, लोग परेशान
चिराचास के वास्तु विहार फेज-2 में प्रभात खबर पाठक संवाद. फोटो : प्रभात खबर

Bokaro News|चास (बोकारो), संतोष कुमार : बोकारो जिले के चास नगर निगम के चीराचास में कई कॉलोनियों का निर्माण हो चुका है. यहां कई जगहों पर बड़े-बड़े अपार्टमेंट, डुप्लेक्स सहित अलग-अलग तरीके के मकान बनाकर नयी कॉलोनियों बसायी जा रही हैं. यहां से चास नगर निगम को भारी राजस्व की प्राप्ति हो रही है, लेकिन चीराचास के लोगों को निगम की ओर से समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है. रविवार को चीराचास स्थित वास्तु विहार फेज-2 में आयोजित ‘प्रभात खबर पाठक संवाद’ कार्यक्रम में लोगों की अपनी समस्याएं साझा कीं. संवाद में उपस्थित लोगों ने साफ-सफाई, बिजली समस्या, अतिक्रमण सहित कई अन्य समस्याओं की जानकारी दी.

Bokaro News Chirachas Vastu Vihar Phase 2 Problems Road
चीराचास वास्तु विहार फेज-2 में ऐसी है सड़क. फोटो : प्रभात खबर

होल्डिंग टैक्स देने में अव्वल, सुविधा में फिसड्डी

कार्यक्रम में वास्तु विहार सेंट्रल कमेटी प्रोजेक्ट दो के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, सचिव शारदा नंद सिंह,योगेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य ने कहा कि इस कॉलोनी में 650 परिवार रहते हैं और यहां की आबादी करीब तीन हजार है, लेकिन हमलोगों को निगम की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है. निगम के सफाई कर्मी नियमित नहीं आते हैं, जिससे मुख्य द्वार से लेकर कॉलोनी के अंदर चारों तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है. लगता ही नहीं है कि हम किसी सोसाइटी में रह रहे हैं. रिश्तेदार और अतिथि आते हैं तो हमें शर्म महसूस होती है. हमलोग लगातार शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. कहा कि होल्डिंग टैक्स देने में हमलोग हमेशा आगे रहते हैं. लगभग सभी लोग अपना टैक्स समय पर जमा करते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है.

Bokaro News Chirachas Vastu Vihar Phase 2 Problems Electricity
कॉलोनी में सही से नहीं होती बिजली की आपूर्ति. फोटो : प्रभात खबर

बार-बार आग्रह के बाद भी नहीं लगा नया ट्रांसफॉर्मर

संवाद कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के राम कुमार पांडेय, एनके सिन्हा,अशोक श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद वर्मा, महेंद्र लाल कर्ण, विजय कुमार सिंह सहित अन्य ने कहा कि कॉलोनी में बिजली आपूर्ति सही से नहीं होती है. जब कॉलोनी बनी थी, तब यहां 400 परिवार रहते थे, लेकिन आज 650 परिवार रहते हैं. ट्रांसफॉर्मर पर लोड लगातार बढ़ने से हमलोगों को सही वोल्टेज नहीं मिल पाता है. कहा कि एक साल से लगातार बिजली विभाग में ट्रांसफाॅर्मर के लिए आग्रह कर रहे हैं, लेकिन विभाग के पदाधिकारी द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिलता है. इतना ही नहीं, बिजली के तार की क्वालिटी भी बहुत खराब है. गरमी के दिनों में लोड पड़ने पर तार चलने लगता है. कई बार तार टूट कर गिर जाता है. अगर बिजली तार को बदला नहीं गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नहीं होती है फॉगिंग, मच्छर के प्रकोप से परेशानी

पाठक संवाद के दौरान कॉलोनी के शशिभूषण सिंह, सुरेंद्र लाल, शत्रुघ्न सिंह, एसपी सिंह, उमाकांत पांडेय सहित अन्य लोगों ने कहा कि फॉगिंग क्या होती है, हम लोग जानते तक नहीं है. हमारा कॉलोनी नदी के बगल में बसी है, इसलिए मच्छर ज्यादा आते है. कुछ दिनों में मच्छर का प्रकोप बहुत बढ़ गया है, लेकिन निगम की ओर से फॉगिंग नहीं की जाती है.

बोकारो की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों ने गिनायीं चीराचास वास्तु विहार फेज-2 की समस्याएं

  • कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि मुख्य सड़क सहित अन्य जगहों का अतिक्रमण कर लिया गया है. हमलोगों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गयी है.
  • वास्तु विहार फेज-2 में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन का विस्तार नहीं किया गया है. आनेवाले समय में पानी की भारी किल्लत हो सकती है. इसलिए निगम प्रशासन हमारे कॉलोनी में जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति की पाइपलाइन बिछाने का कार्य करे.
  • कॉलोनी के अंदर जगह-जगह सड़क टूट गयी है. कई जगह गड्ढे बन गये हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है.

संबंधित पदाधिकारी और सफाई एजेंसी को सख्त निर्देश देकर पूरी कॉलोनी की सफाई करायी जायेगी. वास्तु विहार में रहने वाले लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उसकी जानकारी मुझे दें, हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा.

संजीव कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम चास

इसे भी पढ़ें

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

झारखंड से कुपोषण खत्म करने की पहल, ‘शिशु शक्ति’ खाद्य पैकेट का वितरण शुरू

19 जनवरी 2025 को आपके यहां क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें एक-एक जिले की लिस्ट

अंग्रेजों की नाक में दम कर देने वाले सुखेंदु शेखर मिश्रा ने कभी सरकारी सुविधा का नहीं लिया लाभ

Previous article 15 लाख की लागत निर्मित पीसीसी सड़क का हुआ उदघाटन
Next article जदयू गोगरी प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक में प्रखंड कमेटी का किया सत्यापन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel