एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली
द्वारा
28 मार्च को चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले एवं तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता के 4 गुणा 100 मीटर मिक्स रिले टीमके शिव कुमार सोरेन,अरसान अली, पूनम कुमारी एवं आकांशा कुमारी की चौकड़ी ने 44.95 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक जीता. वहीं इस स्पर्धा का रजत पदक बीएसएफ ने 45.23 सेकेंड एवं असम ने 45.94 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता.
वहीं 4 गुणा 100 मीटर रिले पुरुष टीम नेशिव कुमार सोरेन, अरसान अली, दीपक टोप्पो, सदानंद कुमार की चौकड़ी ने 41.10 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता. ओडिशा टीम ने 40.47 सेकेंड के साथ स्वर्ण एवं तमिलनाडु की टीम ने 40.51सेकेंड के साथ रजत पदक जीता.
वहीं 4 गुणा 400 मीटर रिले महिला टीम की आकांशा कुमारी, पूनम कुमारी, शिवानी कुमारी, आशा किरण बारला की चौकड़ी ने 3:57.26 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता.शिव कुमार, असरन, दीपक की बड़ी भूमिका
इस उपलब्धि में सबसे ज्यादा योगदान सेंटर आफ एक्सीलेंस चंदनकियारी