[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो ट्रक के धक्के से सीसीएल कर्मी की मौत

ट्रक के धक्के से सीसीएल कर्मी की मौत

0
ट्रक के धक्के से सीसीएल कर्मी की मौत

फुसरो. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल काॅलोनी निवासी सीसीएल कर्मी बैजनाथ नोनिया (52 वर्ष) की मौत शनिवार को चौपारण में सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह ढोरी एरिया की अमलो परियोजना में कार्यरत थे. वह मोटरसाइकिल (जेएच 09 एएक्स- 9302) से औरंगाबाद के कुसमा से चंद्रपुरा लौट रहे थे. चौपारण थाना के सिंघरांवा ओवरब्रिज के समीप एक ट्रक (डब्लूबी 23इ-7006) ने पीछे से धक्का मार दिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन चौपरण पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पुत्र भीम बाबू ने बताया कि पैतृक गांव औरंगाबाद के बांसडीहा स्थित कुसमा में दादी का श्राद्ध कार्यक्रम था. एक सप्ताह पूर्व हम सभी वहां गये थे. शनिवार को पिता मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच करते हुए ट्रक व चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज लिया है. शव का दाह संस्कार पैतृक गांव औरंगाबाद में किया जायेगा. घटना की जानकारी मिलने पर सेंट्रल कॉलोनी के अशोक चौहान, सरयू चौहान, नरेश चौहान, शशि चौहान, संतोष चौहान, सुमित पासवान, जयनंदन चौहान, राहुल चौहान, प्रकाश चौहान, श्रीराम चौहान आदि औरंगाबाद पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel