[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : प्रेमिका के कहने पर युवक ने व्यवसायी को मारी गोली

Bokaro News : प्रेमिका के कहने पर युवक ने व्यवसायी को मारी गोली

0
Bokaro News : प्रेमिका के कहने पर युवक ने व्यवसायी को मारी गोली

बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो डी निवासी संदीप को गढ़वा पुलिस ने एक व्यवसायी की हत्या के प्रयास के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. संदीप पर आरोप है कि गढ़वा के श्री वंशीधर थाना क्षेत्र के श्री वंशीधर नगर निवासी उमेश मेहता को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी. श्री मेहता गंभीर अवस्था में फिलहाल गढवा के अस्पताल में इलाजरत हैं. गिरफ्तार संदीप ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर दो डी बोकारो निवासी संजय कुमार सिंह का पुत्र है. सेक्टर दो डी में परिवार के साथ रहता है. उसने यह कदम अपनी प्रेमिका के कहने पर उठाया था. प्रेमिका ने उमेश मेहता को रास्ते से हटाने की बात फोन पर कही थी. इसलिए वह अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 09 एआर-7859) से शनिवार को बोकारो से गढ़वा पहुंच गया. मौका मिलते ही उमेश पर गोली चला दी.

इस तरह पकड़ा गया

संदीप वारदात को अंजाम देकर बाइक से भागने की फिराक में था. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गढ़वा में एनएच किनारे बोंगासी गांव के समीप पकड़ा गया. तलाशी में उसके पास से देशी कट्टा बरामद किया गया. कट्टे में एक खाली खोखा फंसा हुआ था. पुलिस ने श्री वंशीधर थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पुलिस घटना में आरोपी की प्रेमिका की भूमिका के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel