[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बोकारो में बीएसएल नौ से हटायेगा अतिक्रमण

Bokaro News : बोकारो में बीएसएल नौ से हटायेगा अतिक्रमण

0
Bokaro News : बोकारो में बीएसएल नौ से हटायेगा अतिक्रमण

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट की जमीन व क्वार्टर पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है. बीएसएल प्रबंधन इसको लेकर सख्त हो गया है. 09 जनवरी से जमीन-क्वार्टर को खाली कराने का अभियान शुरू होगा. प्रबंधन इसकी तैयारी में जुट गया है. मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कब्जा वाली जमीन के साथ विभिन्न सेक्टरों के कब्जा वाले क्वार्टर को भी खाली कराया जायेगा. संपदा न्यायालय-बीएसएल ने सोमवार को इससे संबंधित आम सूचना जारी कर दी है. जमीन व क्वार्टर पर से अतिक्रमण बेदखली प्रक्रिया के तहत हटाया जायेगा. आम सूचना में प्रबंधन की ओर से अनाधिकृत जमीन व आवासों को शीघ्र खाली का निर्देश दिया गया है. आम सूचना के जारी होने के बाद से जमीन-क्वार्टर पर कब्जा करने वालों में हड़कंप है. चौक-चौराहे पर प्रबंधन के आम सूचना की चर्चा हो रही है.

बेदखली आदेशों के तहत अनाधिकृत दखलकारों को दी गयी सूचना

संपदा न्यायालय बोकारो इस्पात संयंत्र, बोकारो की ओर से पारित आदेशों के आलोक में संदर्भित बेदखली आदेशों के तहत अनाधिकृत दखलकारों को सूचित किया जाता है कि अनाधिकृत प्लॉट/भूमि व आवासों को शीघ्र खाली कर बकाया राशि का भुगतान कर दें, अन्यथा इन्हें बेदखली प्रक्रिया के तहत हटा दिया जायेगा. किसी भी तरह की क्षति के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे.

जमीन-क्वार्टर पर कब्जा को लेकर बीएसएल प्रबंधन एक्शन मोड में

बीएसएल क्वार्टर पर कब्जा व जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर प्रबंधन एक्शन मोड में है. अतिक्रमण हटाने को लेकर तीन दिवसीय अभियान 09 जनवरी से शुरू होगा. मतलब, क्वार्टर पर कब्जा व जमीन पर अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यहां उल्लेखनीय है कि बीएसएल जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त भी जाली दस्तावेजों से की जा रही है. प्रबंधन ने बोकारो वासियों को अलर्ट किया है.

अधिग्रहित भूमि पर अवैध रूप से सड़क, भवन व अन्य अवैध निर्माण

बीएसएल की ओर से कुछ दिनों पूर्व कहा गया था : रानीपोखर, बैधमारा, नरकरा, बनसिमली, डुमरो, करहरिया, पिपराटांड़, रामडीह मोड़, सेक्टर-9 में रोड के दोनों ओर, बसंती मोड़ से चंदपुरा रोड व अन्य सीमावर्ती स्थानों पर बीएसएल अधिग्रहित भूमि पर अवैध रूप से सड़क, भवन व अन्य अवैध निर्माण किये जा रहे हैं. अवैध निर्माण व जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त जाली दस्तावेजों से लगातार की जा रही है.

जाली दस्तावेजों द्वारा की जा रही है बीएसएल जमीन की खरीद-फरोख्त

बीएसएल प्रबंधन के अनुसार, लकड़ी गोला व माराफारी क्षेत्र में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की उत्तर दिशा, रेलवे कॉलोनी से सटे बीएसएल की जमीन पर व बालीडीह क्षेत्र में थाने के पीछे बीएसएल अधिग्रहित भूमि पर भी अवैध निर्माण व जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त जाली दस्तावेजों द्वारा की जा रही है. इस बाबत स्थानीय प्रशासन को भी बीएसएल-नगर प्रशासन की ओर अवगत कराया गया है.

बीएसएल की अधिग्रहित भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त न करें : प्रबंधन

उक्त सभी क्षेत्रों में संपदा न्यायालय-बोकारो की ओर बेदखली आदेश पारित किया जा चुका है. इसलिए बीएसएल प्रबंधन ने ऐसे गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को आगाह किया है कि बीएसएल की अधिग्रहित भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त न करें. अन्यथा अवैध निर्माण हटाने के अलावा उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. इसके लिए बीएसएल-नगर सेवा के एलआरए विभाग ने कमर कस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel