[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बीएसएल : द ग्रीन ओएसिस गार्डेन का उद्घाटन

बीएसएल : द ग्रीन ओएसिस गार्डेन का उद्घाटन

0
बीएसएल : द ग्रीन ओएसिस गार्डेन का उद्घाटन

बोकारो. बीएसएल के मनसा सिंह गेट के निकट टी मोड़ पर सीइडी विभाग की ओर से विकसित द ग्रीन ओएसिस गार्डेन का उद्घाटन संयंत्र के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने गुरुवार को किया. श्री तिवारी ने एक स्मृति पौधा भी लगाया. गार्डेन में बने वाटर फाउंटेन को मोटोराइज्ड वाटर फाउंटेन के रुप में नवीकरण किया गया है. लाइट्स का इंस्टालेशन व वाटर फॉल का निर्माण किया गया, जो उद्यान के आकर्षण का केंद्र है. मुख्य महाप्रबंधक (सीइडी) शालीग्राम सिंह ने बताया कि प्लांट परिसर में और भी ऐसे उद्यानों का निर्माण व जीर्णोधार किया जा रहा है. इस स्थल को विकसित कर एक गार्डेन का रूप देने में सीइडी के प्रबंधक राहुल रंजन व अन्य सहकर्मियों का अहम योगदान रहा. पार्क बेहद आकर्षक बनकर तैयार हुआ है. यहां उल्लेखनीय है कि प्लांट के अंदर कई विभागों में इस तरह का पार्क विकसित किया जा रहा है. अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), अतिरिक्त प्रभार अधिशासी निदेशक (संकार्य) राजन प्रसाद व विभिन्न विभागो के मुख्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष सहित सीईडी के महाप्रबंधक आरके पात्रो, सहायक महाप्रबंधक बीभी चंद्रा, मो काशिफ, पी मिंज, एके धीरज के अलावा सीईडी के अन्य कर्मी व संविदा कर्मी उपस्थित थे. सभी ने पार्क की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel