[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो कम कार्बन उत्सर्जन के लिए बीएसएल कटिबद्ध : निदेशक प्रभारी

कम कार्बन उत्सर्जन के लिए बीएसएल कटिबद्ध : निदेशक प्रभारी

0
कम कार्बन उत्सर्जन के लिए बीएसएल कटिबद्ध : निदेशक प्रभारी

23 बोक 26 व 27 – संबोधित करते बीएसएल निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी व उपस्थित अधिकारी बीएसएल. मानव संसाधन विकास केंद्र में ‘रूबरू’ संवाद कार्यक्रम कार्यस्थल पर अपने कार्यों में मूल्यवर्धन करना चाहिए : तिवारी – बीएसएल में ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी साझा वरीय संवाददाता, बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों का निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ गुरुवार को मानव संसाधन विकास केंद्र में ‘रूबरू’ नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने ग्रीन हाउस गैस और प्रति टन इस्पात उत्पादन पर दो टन से कम कार्बन उत्सर्जन के लिए सेल व बोकारो स्टील प्लांट की कटिबद्धता के बारे बताया. श्री तिवारी ने इस बात पर जोर दिया कि हम सभी लोगों को कार्य स्थल पर अपने कार्यों में मूल्यवर्धन करना चाहिए. इस्पात उद्योग से जुड़े पहलुओं व चुनौतियों से अवगत हुए अधिकारी परिचर्चा के दौरान इस लक्ष्य को हासिल करने व अन्य पहलुओं पर अधिकारियों ने कई सुझाव दिए. अधिकारियों को इस्पात उद्योग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं और चुनौतियों से अवगत कराया गया. सहायक महाप्रबंधक (पर्यावरण नियंत्रण विभाग) नितेश रंजन ने ‘इस्पात उत्पादन में ग्रीन हाउस गैस और कार्बन फुटप्रिंट पर नियंत्रण’ की थीम पर प्रस्तुतीकरण किया. प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बीएसएल में ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी के लिए अपनाये जा रहे उपायों के बारे में जानकारी साझा की गयी. कार्यक्रम में बीएसएल के लगभग चालीस अधिकारियों ने भाग लिया. श्री तिवारी की अगुवाई में सभी ने सुरक्षा शपथ ली. कार्यक्रम का समन्वय प्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) प्रीति कुमारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel