डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो की ओर से आमसभा सह विदाई समारोह का आयोजन शनिवार की देर शाम को चास में किया गया. मौके पर सहोदया के पूर्व महासचिव बिस्वजीत पात्रा को विदाई दी गयी. उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया. सर्वसम्मति से पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास को नया महासचिव चयनित किया गया. समारोह की अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष डॉ एएस गंगवार ने सहोदया के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने व विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग व समन्वयन की भावना सुदृढ़ करने पर बल दिया. उपाध्यक्ष प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार ने पूर्व आमसभा की कार्यवाही, संगठन की गतिविधियों व भावी योजनाओं से संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डाला. मौके पर प्रमुख शैक्षणिक पहलों, संगठनात्मक विषयों व भविष्य की सहयोगात्मक योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. समारोह में अभिषेक कुमार, डॉ डीएन प्रसाद, सिस्टर कमला पॉल, अक्षत कुमार, मनीषा तिवारी, डॉ करुणा प्रसाद उपस्थित थे.