[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बेलुटजोरिया में पुल निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

बेलुटजोरिया में पुल निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

0
बेलुटजोरिया में पुल निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

तलगड़िया.

डीएमजीएसवाइ तीन मद से स्वीकृत एचएल ब्रीज पथ 7 डुमरदा से सिंहडीह भाया बांधडीह बिजुलिया मोड़ के पास बेलुटजोरिया में पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने के विरोध में रविवार को पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया. पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करते हुए स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है. आठ एमएम की छड़, मिट्टी कोयला युक्त बालू का उपयोग किया जा रहा है. गुणवत्तायुक्त पत्थर का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन होगा. सांसद व विधायक से काफी दिनों से ग्रामीणों की मांग के बाद बेलुटजोरिया में पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है, यह पुल चास-चंदनकियारी व धनबाद के सौ से अधिक गांवों को जोड़ेगा. लोगों ने जिला उपायुक्त व संबंधित अधिकारी से जांच कर व संवेदक पर करवाई करने की की है. मौके पर उप मुखिया संतोष बाउरी,पंसस मुकेश कुमार बाउरी, निर्मल चंद्र धीवर, रतन धीबर, हलदर महतो, आलोक सराक, वार्ड सदस्य श्यामपद माजी, मुकेश माजी, इंद्रजीत बाउरी, सुनील बाउरी, राकेश माजी, विजय बाउरी, अशोक कर्मकार, विवेकानंद महतो, किशन महतो, साधन माजी, विकास स्वर्णकार, मंटू कुंभकार, तीरथ बाउरी, वार्ड सदस्य गोलक बाउरी आदि मौजूद थे. इधर, रैयत मुकेश कुमार माजी, राकेश कुमार माजी ने संवेदक पर आरोप लगाया है कि संवेदक द्वारा जबरन जमीन को अतिक्रमण कर खेत पर मेटेरियल रख कर धानी खेत को नष्ट कर दिया है.

पुल निर्माण कार्य की करेंगे जांच :

इस मामले में विभागीय (एइ)कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पुल निर्माण कार्य का ग्रामीणों द्वारा विरोध कर कार्य को बंद कर देने की सूचना मिली है. निर्माण कार्य की जांच करेंगे, अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. प्राक्कलन व डिजाइन के अनुरूप ही पुल का निर्माण कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel