[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो कहीं जलमीनार में बोरिंग फेल मिला तो कहीं मोटर खराब

कहीं जलमीनार में बोरिंग फेल मिला तो कहीं मोटर खराब

0
कहीं जलमीनार में बोरिंग फेल मिला तो कहीं मोटर खराब

जैनामोड़. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की एक टीम ने बुधवार को जरीडीह प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चल रही हर घर नल-जल योजना में गड़बड़ी की जांच की. विभाग के एसडीओ संजू कुमार के नेतृत्व में टीम ने बांधडीह उत्तरी स्थित वार्ड 12 स्थापित जलमीनार की जांच की. इस क्रम में बोरिंग ड्राई पाया गया. एसडीओ ने तुरंत ठेकेदार को फोन कर जल्द बोरिंग करने का निर्देश दिया. वहीं बांधडीह दक्षिणी पंचायत स्थित गोपनीनाथपुर में दो जलमीनार लगे हैं, जहां दोनों जलमीनारों का एक-एक मोटर खराब पड़ा हुआ था, जिसे भी उन्होंने तुरंत बनाने का निर्देश ठेकेदार को दिया. जांच के क्रम में खुंटरी पंचायत के भुटकूरु गांव में भी जलमीनार खराब मिला. इसके साथ ही खुंटरी समेत बांधडीह उत्तरी पंचायतों में कई घरों में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है. मालूम हो कि प्रभात खबर ने 24 अप्रैल को ‘जरीडीह प्रखंड में अनियमितता की भेंट चढ़ी नल जल योजना’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी, जिसके आलोक में बुधवार को जांच के लिए विभाग की टीम पहुंची थी. टीम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ संजू कुमार, जेइ आकाश वर्मा व एसबीएम के को-ऑर्डिनेटर नितिन कुमार ने घूम-घूम कर सभी कार्यस्थलों का जायजा लिया. इस दौरान जगह-जगह योजना में गड़बड़ी मिली. एसडीओ ने कहा कि अगर कहीं भी हर घर नल-जल योजना में गड़बड़ी व खराब हो रहा है तो ग्रामीण तुरंत विभाग को जानकारी दें. उन्होंने कहा कि खुंटरी जलापूर्ति योजना में भी लापरवाही हो रही है, जिसकी जांच जल्द की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel