[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बोकारो की तीसरी जीत, साहिबगंज को 27 रन से हराया

बोकारो की तीसरी जीत, साहिबगंज को 27 रन से हराया

0
बोकारो की तीसरी जीत, साहिबगंज को 27 रन से हराया

– जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट

बोकारो.

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आयोजित मैच में बोकारो की टीम ने साहिबगंज की टीम को 27 रनों से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. देवघर के केकेएन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम ने निर्धारित 45 ओवरों के मैच में 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से अर्जुन प्रियदर्शी ने 64, तन्मय कुमार ने 41 एवं प्रत्युष विधु व प्रिंस कुमार ने 22-22 रन बनाये. गेंदबाजी में साहिबगंज की ओर से मो. जुनेद परवेज ने 29 रन देकर एवं अब्राहम शेख ने 36 रन देकर तीन-तीन विकेट लिये. जबकि ज्ञान दैविक ने दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए साहिबगंज की टीम 40 ओवर में 191 रनों पर सिमट गयी. इसमें अब्राहम शेख ने 52 , शिवम राज यादव ने 26 एवं ज्ञान दैविक ने 21 रन बनाये. गेंदबाजी में बोकारो की ओर से आयुष कुमार ने 32 रन देकर पांच एवं आयुष प्रियम ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए. मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए बोकारो के आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ देवेश चंद्रा ने दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel