[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : जैविक उद्यान में पशु-पक्षियाें को बारिश से बचाने को लेकर हो रहे जतन

Bokaro News : जैविक उद्यान में पशु-पक्षियाें को बारिश से बचाने को लेकर हो रहे जतन

0
Bokaro News : जैविक उद्यान में पशु-पक्षियाें को बारिश से बचाने को लेकर हो रहे जतन

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार इस बार झारखंड में मॉनसून अच्छा रहने वाला है. मतलब, सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है. इसको देखते हुए जैविक उद्यान बोकारो में पशु-पक्षियाें को झमाझम बारिश से बचाने के लिए कई जतन किये जा रहे हैं. जल निकासी की व्यवस्था और उद्यान के सभी क्षेत्रों को जलभराव से बचाने आदि के कार्य चल रहा है. उद्यान में पेड़-पौधों को बारिश से बचाने के लिए विशेष उपाय किये गये हैं. सभी पशु-पक्षियों के बाड़े और नाली की सफाई की जा रही है. बिजली व्यवस्था, जानवरों की सुरक्षा और स्वच्छता को भी ध्यान में रखा है. बरसात में जानवरों के खाना-पीना पर भी खास फोकस रहेगा.

उद्यान में हैं 130 तरह के जानवर

उल्लेखनीय है कि 127 एकड़ में फैले इस जैविक उद्यान में 250 से अधिक वन्यप्राणी हैं. इनमें लगभग 130 तरह के जानवर व 140 तरह के पक्षी शामिल हैं. यहां उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में जानवरों को बीमारियों, संक्रमण व बाढ़ से बचाना बहुत जरूरी है. इसलिए बारिश शुरू होने से पहले उनके लिए पक्का और सूखा आश्रय, पानी निकासी की व्यवस्था, और संक्रामक बीमारियों के टीके का इंतजाम सुनिश्चित किया जा रहा है. सुरक्षित और सूखा आश्रय (शेल्टर) बाड़े की मरम्मत की जा रही है. शेड की छत, दीवारों व दरवाजों को ठीक करवाया जा रहा है, ताकि पानी अंदर न टपके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel