[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो बोकारो: प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद, जान जोखिम में डाल मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

बोकारो: प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद, जान जोखिम में डाल मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

0
बोकारो: प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद, जान जोखिम में डाल मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
टावर पर चढ़ी युवती. मौके पर पहुंची पुलिस

गोमिया से प्रशान्त कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Bokaro Woman Climbs Mobile Tower: झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव की निवासी सोनी कुमारी मंगलवार को गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. समाचार लिखे जाने तक सोनी कुमारी मोबाइल टावर से नीचे नहीं उतरी थी. पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है. 

चार दिन पहले रांची से बरामद कर लाई थी पुलिस 

टावर पर चढ़ी सोनी कुमारी का कहना है कि जब तक उसके प्रेमी को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी. मामले की जड़ चार दिन पहले की है. चार दिन पहले ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का सोनी कुमारी को रांची से बरामद कर लाए थे. इस केस में लड़का अभी जेल में बंद है. इसी के विरोध में सोनी ने टावर पर चढ़कर खुद की जान जोखिम में डाल दिया. 

पुलिस और प्रशासन समझाने में जुटे 

पुलिस और प्रशासन की टीम युवती को समझाने में लगी है, पर सोनी अपनी जिद पर अड़ी है. पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर हाई वोल्टेज लाइन का खतरा टालने की कोशिश की है. टावर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. अधिकारियों ने परिजनों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे सोनी को समझाकर नीचे उतारने में मदद करें. वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: पलामू के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक पर छात्रों से 10,000 की वसूली का आरोप, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें: गुमला के 18 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी, उपायुक्त की समीक्षा बैठक में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें: बारिश भी नहीं रोक पाई महिलाओं का उत्साह, नोवामुंडी की महुदी में 178 नौनिहालों का बना बाल आधार कार्ड

Previous article एक गलती से बिगड़ गया रिश्ता? पार्टनर का भरोसा वापस पाने के लिए करें ये काम
Next article वैष्णवी संग जबरदस्ती करता है पार्थ, विरानी परिवार की संपत्ति बेचने में लगा ये शख्स
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel