[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : पंचायत व वार्डों में लगेगा मतदाता सहायता व सुविधा केंद्र

Bokaro News : पंचायत व वार्डों में लगेगा मतदाता सहायता व सुविधा केंद्र

0
Bokaro News : पंचायत व वार्डों में लगेगा मतदाता सहायता व सुविधा केंद्र

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बोकारो जिला में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर-2026) अभियान की शुरुआत 30 जून से की जायेगी. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को निर्देश जारी किया. कहा कि अभियान के दौरान इलेक्टर्स मैप्ड, इलेक्टर्स अनमैप्ड व इलेक्टर्स विद एनोमलीज श्रेणी के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म के साथ रंगीन फोटो भी संलग्न करना होगा. मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी पंचायत व वार्डों में 20 जून से मतदाता सहायता व सुविधा केंद्र संचालित होगा. इन केंद्रों में मतदाताओं को फॉर्म भरने, रंगीन फोटो उपलब्ध कराने व आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग दिया जायेगा. साथ जन्म, स्थानीय निवासी व जाति प्रमाण पत्र और विभिन्न आवास योजना से संबंधित आवंटन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त होगा.

शिक्षक एसआइआर कार्य में करेंगे सहयोग

मतदाता सहायता व सुविधा केंद्रों में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, अंचल कर्मचारी, जन सेवक सहित पंचायत व नगर निकाय के अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. कहा कि आदिवासी, वृद्ध, बीमार, दिव्यांग व अन्य कमजोर वर्ग के सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ व सीओ की होगी. ऐसे मतदाताओं का सत्यापन विशेष पर्यवेक्षण में कराया जायेगा. डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यकतानुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर बीएलओ व अन्य कर्मियों को एसआइआर कार्य में सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel