Bokaro News : डेढ़ लाख की अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

Bokaro News : डेढ़ लाख की अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | June 12, 2026 11:36 PM

बालीडीह थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के समीप अमर लाइन होटल और सुमित्रा जेनरल स्टोर में अवैध शराब की बिक्री किये जाने का खुलासा हुआ है. मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार द्वारा गठित टीम ने गुरुवार की देर रात को छापेमारी कर होटल व जेनरल स्टोर से लगभग डेढ़ लाख रुपये की शराब जब्त की. इसमें विभिन्न ब्रांड की 264 बोतल शराब व 101 बोतल व केन बियर शामिल है. मामले में होटल मैनेजर अविनाश सिंह व स्टोर संचालक सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया. बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव व अजय कुमार राय, सअनि बलदेव यादव, हवलदार शोभापति नंद मिंज, आरक्षी मरियानुस जोजो शामिल थे.