[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : लापता सेजल झा के मामले की सीआइडी जांच शुरू

Bokaro News : लापता सेजल झा के मामले की सीआइडी जांच शुरू

0
Bokaro News : लापता सेजल झा के मामले की सीआइडी जांच शुरू

पिंड्राजोरा क्षेत्र की सेजल झा उर्फ पाखी झा की गुमशुदगी मामले में सीआइडी जांच शुरू हो गयी है. सीआइडी रांची की टीम तीन दिनों से क्षेत्र में डेरा डाल कर जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार सेजल झा 16 अगस्त 2020 को ट्यूशन जाने के दौरान ओझाडीह और कुरमा जाने वाली सड़क के पास से अचानक लापता हो गयी थी. इसके बाद उसकी मां ने पिंड्राजोरा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. एसपी तक से तक गुहार लगायी. बाद में झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच का जिम्मा सीआइडी को सौंपा गया. सीआइडी की टीम नये सिरे से जांच कर रही है.

नहीं हुआ था किशोर का अपहरण, घूमने गया था पुरी

छह जून से लापता बालीडीह थाना क्षेत्र का एक किशोर ओड़िशा में मिला. उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह घूमने चला गया था. बालीडीह थाना की पुलिस उसे ओड़िशा से बरामद कर शुक्रवार को बोकारो पहुंची. इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि छह जून को किशोर से दादाजी ने उसके लापता होने की जानकारी दी. मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया. टीमें बोकारो, मूरी, धनबाद, चंद्रपुरा, गोमो, गया (बिहार) सहित कई स्थानों पर गयी. स्थानीय थाना के सहयोग से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांच में जांच की गयी. इसमें पता चला कि किशोर बोकारो स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर मूरी चला गया. मुरी में कुछ समय बिताने के बाद पुनः बोकारो आया और धनबाद की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठ कर चला गया. धनबाद में अगले दिन दूसरी ट्रेन में बैठ कर रवाना हो गया. पुनः बिहार के गया से ट्रेन पकड़ कर ओड़िशा के पुरी चला गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel