[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बोकारो ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

Bokaro News : बोकारो ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

0
Bokaro News : बोकारो ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को जगह-जगह मनायी गयी. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चास में हुए कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा ने छात्राओं को स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के आदर्शों का सम्मान करने की शपथ दिलायी. संबोधित करते हुए कहा कि सबको भावी भारत के लिए तैयार होना है. विद्यार्थी ही भारत के भविष्य हैं. समाज और देश के लिए बहुत कुछ करना है. बाबा साहेब से सीख लेनी चाहिए. उन्होंने केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए शिक्षा प्राप्त की. समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को समाप्त किया. सामाजिक न्याय पर आधारित समाज की स्थापना का सपना देखा और उसे साकार किया. उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सहबाज अख्तर ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा व संघर्ष के बल पर समाज में समानता और न्याय की नींव रखी. सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. डीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने छात्राओं के साथ भोजन किया. बाल संसद की सदस्यों से भी बात की. शिक्षिकाओं की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया. मौके पर एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीएलएओ द्वारिका बैठा, डीपीआरओ रवि कुमार, डीपीओ राज शर्मा, डीईओ जगरनाथ लोहरा, डीएसई अतुल कुमार चौबे, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि थे. बोकारो स्टील प्लांट और सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, बोकारो यूनिट की ओर से सेक्टर-04 नगर सेवा भवन के समक्ष आंबेडकर प्रतिमा स्थल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे पहले प्रभात फेरी निकाल कर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. नेतृत्व बोकारो यूनिट अध्यक्ष शंभु कुमार ने किया. अंजनी कुमार शरण, मुख्य महाप्रबंधक ने झंडी दिखा कर प्रभात फेरी को रवाना किया. सेक्टर – 4 डी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर बीएसएल के प्रियरंजन निदेशक प्रभारी, राजश्री बनर्जी अधिशासी निदेशक समेत फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माल्यार्पण किया. शंभु कुमार ने कहा कि बाबा साहेब आधुनिक भारत के निर्माता थे. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव देवेश टुडू, कोषाध्यक्ष महेंद्र राम, उपाध्यक्ष आनंद कुमार रजक, माणिकराम मुंडा, मुकेश कुमार, ललित उराव, दिलीप कुमार, अनिल कुमार, प्रेमनाथ राम आदि मौजूद थे. लोजपा (रामविलास) जिला कमेटी की ओर से सेक्टर-04 डी में कार्यक्रम किया गया. लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. मौके पर महानगर अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, परमेश्वर पासवान, राकेश कुमार, प्रेमचंद कुमार, जेपी नारायण, विनोद कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार आदि थे. सेल शिड्यूल ट्राईब इम्प्लाइज फेडरेशन बीएसएल (बोकारो यूनिट) के पदाधिकारियों ने बीएसएल प्रशासनिक भवन के समीप स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर अध्यक्ष प्रवीण कुमार किस्कू, राजिता एक्का, सोहराय सोरेन, काली मांझी, विनय कुमार उरांव, रवींद्र नाथ हांसदा, शिव शंकर शांडिल, समीर हांसदा, कृष्णा सोरेन, अजय मरांडी, नकुल हेंब्रम, दुर्गा मांझी, महावीर शांडिल, बद्री मांझी आदि थे.

सेक्टर-04 स्थित आंबेडकर चौक में हुए कार्यक्रम में झामुमो के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव समेत अन्य ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी. लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. मौके पर केंद्रीय सदस्य विजय रजवार, फैयाज आलम, मनोज हेंब्रम, मिथुन मंडल, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, नैयर जमाल, चंदू सिंह मुंडा, लालमोहन हेंब्रम आदि थे. एससी/एसटी/ओबीसी कोऑर्डिनेशन काउंसिल की ओर से सेक्टर-03 ए स्थित प्रधान कार्यालय में कार्यक्रम किया गया. कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाया. मौके पर बोकारो स्टील प्लांट सेल यूनिट के अध्यक्ष अमन कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार राम, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष अशोक आर्य, सचिव प्रेमचंद गांधी, संयुक्त सचिव बसंत कुमार, रामानुज, वीरेंद्र आदि थे.

बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का दिया संदेश

बाबा आंबेडकर की जयंती चास में भी विभिन्न संगठनों ने मनायी़ महावीर चौक में झारखंड आंदोलनकारी संगठन के बैनर तले हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. झामुमो नेता उमेश ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. मौके पर हराधन मरांडी, डॉ दुलाल हलदार, कुसुम भारती, मो एहसान, काशीनाथ बाउरी, बगल मोदक, विकास बाउरी, अकलू राम मांझी, शांति किस्कू, जयमाला, चमेली आदि थे. शिबू बाउरी, जगरनाथ बाउरी, सत्यनारायण मोदक, विनोद कुमार चौधरी, सुबोध बाउरी, महादेव बाउरी, राकेश बाउरी, नीलांबर बाउरी, मोहन हरि, नेमचंद, गौतम बाउरी ने भी श्रद्धांललि दी़ डुमरजोर गांव में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया पिंकी देवी व संचालन मनोज रजवार ने किया. पूर्व मुखिया ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में अधिकार दिलाया. मौके पर रजवार समाज के जिला सचिव नेमचांद रजवार, पंसस सीता कुमारी, विकास रजवार, खुशबू कुमारी, टुलु कुमारी, मंजू देवी, अर्चना रजवार, ममता देवी, सुमित्रा देवी आदि थे. गर्री पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. भाकपा माले नेता शकुर अंसारी और समाजसेवी सूरज प्रकाश जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. कार्यक्रम में राजेश कपरदार, धनलाल कपड़दार, भाकपा माले नेता गंगाधर महतो, राजू महतो, झामुमो नेता नंदन कपड़दार, उमाशंकर महाराज, संजय सहार, राकेश पांडे, सगीर अहमद, किशुन कपड़दार आदि थे. चंदनकियारी. चंदनकियारी बाइपास स्थित बाबा आंबेडकर की प्रतिमा पर विधायक उमाकांत रजक और भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही भोजूडीह आंबेडकर समिति की ओर से भी बाबा साहेब को श्रद्धांलि दी गयी. वक्ताओं ेन उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel