[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

Bokaro News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

0
Bokaro News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के लकड़ी गोला के समीप शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसके पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने महिला के शव के साथ लकड़ी गोला के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को शांत कराना चाहा, लेकिन वे नहीं माने. तनावपूर्ण स्थिति देख पांच थानाें की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने बताया कि लकड़ी गोला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में सेक्टर तीन निवासी पुष्पा देवी की मौत हो गयी, जबकि उनके पति राजेश कुमार और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. परिवार जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ के बाराडीह से सेक्टर तीन लौट रहा था. बाराडीह में पुष्पा का मायका है. राजेश प्राइवेट कर्मचारी हैं. हादसे के बाद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. मृतका के जीजा मदन कुमार ने प्रशासन से दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने ट्रक जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. देर रात तक सड़क जाम थी. घटनास्थल पर सेक्टर चार के इंस्पेक्टर संजय कुमार, सेक्टर छह की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, सेक्टर 12 के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ डटे हुए थे.

ट्रक के पिछले चक्के से लगी बाइक में टक्कर

मृतका के जीजा मदन कुमार के अनुसार, ट्रक को क्रेन डब्ल्यूबी 18एक्स 0885 लेकर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक के पिछले चक्के से बाइक में टक्कर लग गयी. ट्रक प. बंगाल के पानागढ़ का है. मृतक के परिजन व ग्रामीण ट्रक मालिक को बुलाने व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel